गोभी-पालक का सूप
सामग्री -:
बारीक कटी हुई गोभी-दो सौ ग्राम,
बारीक कटा पालक-सौ ग्राम,
बारीक कटा अदरक- एक छोटा
चम्मच,
कटी हरी मिर्च-एक छोटा चम्मच,
दालचीनी-एक छोटा टुकड़ा,
तेजपत्ता-एक,
लौंग-दो,
काली मिर्च-चार,
मक्खन-एक छोटा चम्मच,
दूध-आधा कप,
नमक-स्वादानुसार,
नींबू का रस-स्वादानुसार,
रेड चिली सॉस-स्वादानुसार।
यूं बनाएं - :
कड़ाही में मक्खन पिघलाएं, अदरक, हरी मिर्च, पालक, गोभी डालकर मंदी आंच पर
भूनें। दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग और काली मिर्च भी डाले दें। पांच मिनट बाद तीन कप पानी
और नमक डालें, मंदी आंच पर पकने दें। जब गोभी अच्छी तरह गल जाए, तब पानी कॉर्नफ्लोर
मिलाकर डालें। दूध भी मिला दें। दो मिनट तक पकाएं। आंच से उतारकर नींबू का रस मिलाएं।
रेड चिली सॉस डालकर गरम सूप परोसें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें