बेसनी मिर्च
सामग्री -:
लम्बी हरी मिर्च-6-7,
बेसन-1 बड़ा चम्मच,
सरसों का तेल-1 बड़ा चम्मच,
हींग-2 पिंच,
जीरा-आधा छोटा चम्मच,
राई -आधा छोटा चम्मच,
हल्दी पाउडर-आधा छोटा चम्मच,
धनिया पाउडर-एक
छोटा चम्मच,
सौंफ पाउडर- एक छोटा चम्मच,
सौंफ साबुत-एक छोटा चम्मच,
अमचूर पाउडर-एक
छोटा चम्मच,
नमक स्वादानुसार
यूं बनाएं-यूं
बनाएं: हरी मिर्च को धोकर डंठल तोडिए और काट लीजिए। बेसन को सूखा हल्का ब्राउन होने
तक भूनिए। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए हींग जीरा और राई डाल दीजिए। जीरा और राई
तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, कटी हुई मिर्च, अमचूर पाउडर
और नमक डाल कर सबको अच्छी तरह चम्मच से मिला लीजिए। हरी मिर्च डालिए और एक टेबल स्पून
पानी डालिए 2 मिनट तक ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिए। ढक्कन खोलिए और भूना हुआ बेसन डाल
कर अच्छी तरह मिला लीजिए। आपकी बेसनी मिर्च तैयार है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें