आलू दम
सामग्री - : जीरा-
1 चम्मच, पांच फौरन- 1 चम्मच, राई- 1 चम्मच, सौंफ-1 चम्मच, कलौंजी- 1 चम्मच, तेल-
4 बड़े चम्मच, गोल छोटे आलू- 700 ग्राम, हींग- चुटकी भर, नमक स्वादानुसार, स्लाइस किए
हुए प्याज-1, अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच, टमाटर-1, जीरा पाउडर- 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-
1 चम्मच, पानी-1 कप
यूं बनाएं- जीरा, पांच फौरन, राई, सौंफ, कलौंजी को एक साथ
रोस्ट करें और फिर पीस लें। आलुओं को 2-3 सीटी लगाकर पका लें। एक पैन में तेल गर्म
करें और आलुओं को छीलकर इसमें थोड़ा सा नमक डालकर फ्राई कर लें। इन्हें निकाल कर अलग
रख दें। अब प्याज और अदरक को फ्राई करें। इसे निकाल कर टमाटर और थोड़ा सा पानी डालकर
पीस लें। अब पैन् में तेल गर्म करें और इसमें पिसा हुआ रोस्टेड मसाला डालें। साथ ही
नमक और चीनी डाले। फिर जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और पांच मिनट के लिए फ्राई
करें अब एक कप पानी डालें इसे ढककर कुछ देर के लिए पकने दें अब सूखा मसाला डालें दो
मिनट चलाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें