बैगन करी
सामग्री -:
बैगन- 500 ग्राम,
बैंगन मैरीनेट करने के लिएदही- 3 से 4 टेबल स्पून,
बेसन- 2 टेबल स्पून,
नमक- 1/4 छोटी चम्मच,
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच,
तेल- बैगन तलने के लिए,
करी
बनाने के लिए: टमाटर - 3 से 4,
हरी मिर्च- 1 या 2,
अदरक- 1 इंच लम्बा टुकड़ा,
छिले
मूंगफली के दाने- 2 टेबल स्पून,
ताजा दही- 1/4 कप,
तेल- 2 से 3 टेबल स्पून,
हींग-
1 पिंच,
जीरा- आधा छोटी चम्मच,
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच,
धनियां पाउडर- 1 छोटी
चम्मच,
लाल मिर्च- एक चौथाई छोटी चम्मच से कम,
नमक स्वादानुसार,
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला- 1/4 छोटी
चम्मच,
हरा धनियां- 2 से 3 टेबल स्पून।
यूं बनाएं -:
बैंगन को धोकर छील लें और इन्हें पानी में डुबा कर रख दें। अब बारी है बैंगन
को मैरीनेट करने की। इसके लिए एक बाउल में फैंटा हुआ दही, नमक, गरम मसाला और बेसन डाल
कर इन सबको अच्छे से मिला लें। बैंगन को 1 1/2 इंच के मध्यम आकार के चौकोर टुकडों में
काट लें। बैंगन के टुकडों को तैयार मसाले में मिला कर 15 से 20 मिनट के लिए इसी तरह
रख दें। निश्चित समय के बाद ये मैरीनेट हो जाएंगे। इन्हें तलने के लिए एक कढाई में
तेल डाल कर गरम कर लें। गरम तेल में बैंगन के टुकडे एक-एक करके डालें। जितने टुकडे
आसानी से डाल कर तले जा सकें डाल लें। इन्हें पलट-पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लें
और फिर एक प्लेट में निकाल कर रख लें। टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धो लें हरी मिर्च
के डंठल हटा दें और अदरक को छील लें। अब इन तीनों को बडे-बडे टुकडों में काट कर। इनके
साथ मूंगफली के दानों को भी मिक्सी में डाल लें और इन्हें पीस कर बारीक पेस्ट बना लें।
कढाई में 2 से 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर लें। बिलकुल धीमी आंच पर इसमें हींग
और जीरा डाल कर भून लें। इसके बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर टमाटर, मूंगफली
वाला पिसा मसाला डाल लें। लाल मिर्च डाल कर इसे तेल छोड़ने तक भूनें। जब तेल मसाले
के उपर तैरने लगे तो इसमें फैंटी हुई दही डाल कर मिला लें। चम्मच से चलाते हुए इसे
फिर से तेल छोड़ने तक भूनें। जब मसाला भुन जाए तो इसमें तले हुए बैंगन के टुकडे डाल
कर मिला लें। आपको जितनी गाढी तरी पसंद है उसके अनुसार इसमें 1 या 1 1/2 कप पानी डाल
लें। नमक मिलाएं और इसमें उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं। सब्जी में रिद्धि सिद्धि गरम मसाला डाल कर
मिला दें। इसे ढक कर 5 से 6 मिनट तक पकने दें। इतने समय में मसालों का स्वाद बैंगन
में भर जाएगा। गैस बंद करके इसमें आधा हरा धनिया मिला लें। बैंगन करी तैयार है। गरमा-गरम
बैंगन करी को बाउल में निकाल कर हरा धनिया डाल कर सजाएं और चपाती परांठे या चावल के
साथ इसे खाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें