पनीर टिक्का मसाला
सामग्री-:
पनीर-आधा किलो,
नमक-आधा टी स्पून,
लाल मिर्च पाउडर - चौथाई टी स्पून,
अदरक पेस्ट-1
टेबलस्पून,
धनिया पाउडर-आधा टी स्पून,
दही-1 टेबल स्पून,
तेल-1 टेबलस्पून।
ग्रेवी के लिए:
टमाटर-3,
हरी मिर्च-1,
तेल-1 टेबलस्पून,
जीरा-आधा टी स्पून,
हींग- एक
चुटकी,
तेज पत्ता- 2,
धनिया पाउडर-1 टेबलस्पून,
कश्मीरी लाल मिर्च-आधा टी स्पून,
हल्दी-चौथाई
टी स्पून,
चीनी-आधा टी स्पून,
अरारोट-1 टी स्पून,
हरा धनिया-2 टेबलस्पून,
गरम मसाला-चौथाई
टी स्पून ।
यूं बनाएं-यूं
बनाएं: पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लो। एक बाउल में अदरक पेस्ट, काली मिर्च,
नमक, धनिया पाउडर और दही डालकर मिक्स करें। पनीर के टुकड़ों को इस मिश्रण में लपेटकर
1 घंटे के लिए रख दें। टमाटर और हरी मिर्च को बारीक पीस लें। 2 टेबलस्पून पानी में
अरारोट डालकर अच्छी तरह घोल लें। एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें।
अब इसमें मेरीनेट किया हुआ पनीर डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। पैन में से पनीर
के टुकड़े निकाल लें। अब इसी पैन में 1 टेबलस्पून तेल डालकर गरम करें। जीरा, हींग और
तेजपत्ता डाल दें। अब इसमें टॉमेटो प्यूरी, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चीनी
डालकर 4 मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए उसमें अरारोट घोल
कर डाल दें। उबाल आने पर फ्राई किया हुआ पनीर भी डाल दें। आंच से उतारकर बारीक कटे
हरे धनिए और गरम मसाले से सजाकर सर्व करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें