गुरुवार, 5 जनवरी 2017



सूजी मटर की टिक्की


सामग्री    -

सूजी- 1/2 कप, 
काली  मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच, 
अदरक पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच, 
नमक सवदानुसार, 
तेल- 11/2 बड़ा चम्मच, 
उबले और मैश किए हुए मटर 1 कप, 
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच, 
अदरक का पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच, 
बारीक कटी हरी मिर्च- 2, 
अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच, 
नमक स्वादानुसार।



यूं बनाएं     -

एक पैन में तेल डालें और जीरा डालें। अब इसमें अदरक का पेस्ट उाल दें। कुछ देर भूने फिर हरी मिर्च डालें। कुछ सैंकंड्स बाद मैश किए हुए मटर डाल दें। फिर नमक, लाला मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालें। इसे फ्राई कर लें ताकि मटर का सारा पानी सूख जाए। एक अन्य पैन में एक पानी उबाल लें। इसे आंच से हटा दें फिर इसे अदरक का  पेस्ट  और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। धीरे-धीरे सूजी डालें और चलाते रहें। ध्यान रखें की गांठें न पड़े। दस मिनट सैट होने दें। अब 11/2 चम्मच तेल डालें और आटे की तरह गूंथ लें। इस आटे को 8 भागों में बांट लें। हर बॉल के अंदर मटर की स्टफिंग भर लें और अलग रख दें। अब पैन में मेल गर्म करें और इन बॉल्स को शैलो फ्राई कर लें। गरमरगरम परोसें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें