वेजिटेबल नूडल सूप
सामग्री -:
टमाटर -2,
गाजर -1,
शिमला मिर्च - 1,
हरे मटर -आधा कटोरी,
नूडल -50 से 60 ग्राम,
मक्खन
-2 बड़े चम्मच,
हरी मिर्च-2,
अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा,
नमक स्वादानुसार,
काली मिर्च
-आधा छोटी चम्मच,
सफेद मिर्च -आधा छोटी चम्मच,
नीबू -आधा नींबू का रस,
हरा धनियां
-1 टेबल स्पून।
यूं बनाएं -:
टमाटर और गाजर धोकर बारीक काट लिजिए। शिमला मिर्च धोकर बीज निकाल कर बारीक काट
लीजिए किसी मोटे बर्तन में मक्खन डालकर गरम करें। मक्खन में हरी मिर्च और अदरक डाल
दीजिए। चमचे से चला कर 1 मिनट तक भूनिए। मटर डालकर 2 मिनट तक भूनिए अब टमाटर, गाजर
और शिमला मिर्च डाल कर 3-4 मिनट तक भूनिए सब्जियां भूनने के बाद 700 ग्राम पानी डाल
दीजिए पानी में उबाल आने के बाद नूडल डालिए , फिर से उबाल आने के बाद 4-5 मिनट तक धीमी
गैस पर कभी कभी चलाते हुए पकाइए। नमक, सफेद मिर्च और काली मिर्च डाल कर धीमी गैस पर
1-2 मिनट तक पकने दीजिए। गैस बन्द कर दीजिए नींबू का रस डाल डालिए आपका वेजिटेबल नूडल
सूप तैयार है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें