खट्टे मीठे आलू
सामग्री -:
आलू उबालकर छिले हुए-500 ग्राम,
इमली का पेस्ट-2 छोटे चम्मच,
गुड़ घिसा हुआ-2 छोटे
चम्मच,
प्याज-2 मध्यम आकार,
तेल-2 बड़े चम्मच,
जीरा-1/2 छोटा चम्मच,
सूखी लाल मिर्च
दो हिस्सों में कटी हुई -3 से 4,
अदरक का पेस्ट-2 छोटे चम्मच,
हल्दी पावडर-1/4 छोटा
चम्मच,
धनिया पावडर-1 छोटा चम्मच,
नमक स्वादानुसार,
लाल मिर्च पावडर-1 छोटा चम्मच,
काला नमक-1/4 छोटा चम्मच,
ताजा हरा धनिया-1 डंडी।
यूं बनाएं -:
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज को बारीक काटें। पैन में जीरा, सूखी
लाल मिर्च और प्याज डालकर 1 मिनट तक भूनें। फिर अदरक पेस्ट, हल्दी पावडर, धनिया पावडर
डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 1/2 कप पानी डालकर मिलाएं।
नमक, लाल मिर्च पावडर, काला नमक, इमली का पेस्ट और 1/2 कप पानी डालकर मिलाएं। अब गुड़
डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 3 से 4 मिनट तक पकाएं या जबतक मसाला सब आलू पर अच्छी तरह चढ़
जाए। हरे धनिए के डंठल से सजाकर गरमागरम परोसें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें