गुरुवार, 5 जनवरी 2017



गाजर का गरमा-गरम सूप


सामग्री    -

गाजर-50 ग्राम, 
प्याज-50 ग्राम, 
टमाटर-एक, 
अदरक का टुकड़ा-एक, 
तेजपत्ता-दो या तीन, 
नमक-स्वादानुसार, 
चीनी-एक चौथाई चम्मच, 
विनेगर-एक चम्मच।



यूं बनाएं    -

गाजर (खूब रगड़कर व धोकर) व प्याज के पतले लंबे टुकड़े कर लें। अदरक बारीक काट लें। टमाटर को आधा कर लें। एक बर्तन में एक किलो पानी देकर गाजर, प्याज,  टमाटर, तेजपत्ता, अदरक, नमक, विनेगर अच्छी तरह मिलाकर डाल दें। इसे आंच पर रखकर खुला पकाएं। उबाल आने पर आंच मंदी करके आधा घंटा पकने दें। थोड़ी-थोड़ी देर में चम्मच से चलाते रहें। पानी जब आधा सूख जाए तब इसे उतारकर कपड़े से छान लें, पर खयाल रखें कि सब्जी सूप में न गिरने पाए। अब इस पानी को फिर से मंद आंच पर रखकर चीनी मिला दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें