गुरुवार, 5 जनवरी 2017

भरवां शिमला मिर्च


भरवां शिमला मिर्च




सामग्री    -:   

शिमला मिर्च-5-6, 
आलू-300 ग्राम, 
तेल-4 टेबल स्पून, 
हींग-1-2 पिंच, 
जीरा-आधा छोटा चम्मच, 
हल्दी पाउडर-आधा छोटा चम्मच,
 धनिया पाउडर-एक छोटा चम्मच, 
लाल मिर्च पाउडर-एक चौथाई छोटा चम्मच,
गरम मसाला-एक चौथाई छोटा चम्मच,
अमचूर पाउडर-एक चौथाई छोटा चम्मच, 
नमक स्वादानुसार


यूं बनाएं     -:  सबसे पहले आलू उबालने रख दें। शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें उनके डंठल चाकू की सहायता से निकाल दें। साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें। अब उबाले हुए आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें। कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिए। हींग और जीरा डाल दीजिए। जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिए। अब इस मसाले को आधा मिनट तक भूनिए इसमें आलू और नमक डाल दीजिए। कलछी से चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनिए। गैस से उतार लीजिए और ठंडा होने दीजिए। मसाला शिमला मिर्च में भरने के लिए तैयार है। अब शिमला मिर्च लीजिए और उसमें ये मसाला भर दीजिए जो डंठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुए स्थान को बन्द कर दीजिए। कढ़ाई में बचा हुआ तेल डाल कर गरम कीजिए और उसमें शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिए और ढक दीजिए। 2-3 मिनट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिए अब दोबारा ढक दीजिए। अब पलट का सेक लीजिए। आप देखिए कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गए हैं। शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिए और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें