गुरुवार, 5 जनवरी 2017



पत्तागोभी  का सूप 



सामग्री    -

बंदगोभी के लच्छे कटे हुए-1 मध्यम आकार, 
ऑलिव आइल-1 1/2 बड़े चम्मच, 
प्याज कटा हुआ-1 मध्यम आकार, 
लहसुन कटा हुआ-4 कलियां, 
अदरक कटा हुआ-1 इंच, 
आलू उबालकर छीलकर कद्दूकस किए हुए-1 मध्यम आकार, 
वेजिटेबल स्टॉक-3 कप, 
नमक स्वादानुसार, 
कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार।



यूं बनाएं      -

एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें प्याज, लहसून, अद्रक, आलू डालकर तीन से चार मिनट तक भूनें। बन्दगोभी डालकर अच्छी तरह मिलाए और पांच मिनट तक पकाएं। फिर वेजिटेबल स्टॉक अच्छी तरह मिलाएं और दस से पन्द्रह मिनट तक पकने दें। फिर नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट तक पकाएं। गरमागरम परोसें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें