लौकी का सूप
सामग्री -:
कटी हुई लौकी-1,
कटा हुआ प्याज-1,
कटी हुई लहसुन- 2,
हरी मिर्च- 1,
पीली मूंग दाल-
1/2 कप,
नींबू-1,
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच,
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार,
तेल- 1
बड़ा चम्मच,
जीरा- एक चुटकी,
हल्दी पाउडर- एक चुटकी,
पानी-2 कप।
यूं बनाएं -:
एक कुकर में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें जब जीरा भून जाए तो सभी सामग्री
कुकर में डालें और साथ में पानी भी डालें। कुकर में तीन सीटी लगाएं। अब ठंडा होने दें
फिर हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें। अब इसमें थोड़ा सा और पानी डालें और तीन मिनट के लिए
उबाल लें। हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें