वेजिटेबल सूप
सामग्री -:
गाजर-2,
बारीक कटे आलू-1/2 कप,
फूल गोभी के टुकड़े- 1/2 कप,
बारीक कटे टमाटर- 3,
बारीक
कटी हरी मिर्च- 3,
लहसुन की कलियां- 2,
कड़ी पत्ता- 4,
हींग- चुटकी भर,
जीरा- 1/2 छोटा
चम्मच,
राई- 1/2 छोटा चम्मच,
तलने के लिए तेल।
यूं बनाएं -:
एक प्रेशर कुकर में गाजर, गोभी, आलू टमाटर को डालें और पानी डालकर एक सीटी लगा
लें। ठंडा करके इसे मिक्सी में पीस लें और अलग रख दें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें
राई और जीरा डालें फिर हींग और कड़ी पत्ता भी डाल दें। कुछ देर भून लें फिर हरी मिर्च,
पिसी हुई सब्जियां, नमक डालकर मिक्स कर लें। एक उबाल आने के बाद कुछ देर धीमी आंच पर
पकाएं। तैरूार सूप गरमामरम सर्व करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें