पालक का सूप
सामग्री -:
पालक -500 ग्राम,
टमाटर -3 से 4,
अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा,
नमक स्वादानुसार,
काला
नमक -आधा छोटा चम्मच,
काली मिर्च -एक चथाई छोटी चम्मच से कम,
नीबू -1, मक्खन-1 से
2 टेबल स्पून,
क्रीम- 2 टेबल स्पून,
धनियां- 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ।
यूं बनाएं -:
पालक को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिए पालक के पत्तों को 2 बार पानी में डुबो-डुबो
कर अच्छी तरह धो लीजिए। टमाटर भी धो लीजिए। अदरक छील कर धो लीजिए। पालक, टमाटर और अदरक
मोटा-मोटा काटकर 2 से 3 बड़े चम्मच पानी डालकर उबालने रख दीजिए। पालक नरम होने पर आग
बन्द कर दीजिए। पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद मिक्सर में बारीक पीस लीजिए। पिसे हुए
मिश्रण में 1 लीटर पानी मिलाइए और छान लीजिए छाने गए सूप को फिर से आग पर रखिए सादा
नमक, काला नमक और काली मिर्च डालिए सूप में फिर से उबाल आने के बाद 2-3 मिनट और पका
लीजिए। पालक का सूप बन गया है। सूप में मक्खन डालिये और मिलाइए नींबू का रस डाल कर
गरमा गरम पालक का सूप प्याले में निकालें और ऊपर से क्रीम और हरा धनियां डाल कर सूप
स्टिक या कुरकुरी ब्रेड क्रम्ब्स के साथ सर्व कीजिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें