टमाटर का सूप
सामग्री -:
टमाटर-आधा किलो,
कोर्न फ्लोर -2 चम्मच,
अदरक -1 टुकड़ा,
बटर -2 चम्मच,
फ्रेश मक्खन
-1 चम्मच,
काली मिर्च -आधी चम्मच,
नमक स्वादानुसार।
यूं बनाएं -:
टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को पानी से अच्छी तरह धोकर पोंछ
लें। अब अदरक और टमाटर को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें। अब टमाटर के पेस्ट
को कुकर में डाल कर 1 सीटी लगा कर उबाल लें। इस उबाले गए टमाटर के पेस्ट को छलनी से
छान कर टमाटर के बीज और छिलको को अलग कर दें। अब कॉर्न फ्लोर को 4-5 चम्मच पानी में
अच्छे से घोल लें जिससे घोल में गुठलियां न पड़ने पाए। एक कढ़ाही में 2 चम्मच बटर डालकर
कॉर्न फ्लोर का घोल डालकर मिलाएं और फिर टमाटर का पेस्ट, काली मिर्च और नमक डालकर मिला
लें। अब इस घोल को करीब 4-5 मिनट तक पकाएं। टमाटर सूप को सर्विंग बाउल में निकाल लें
फ्रेश क्रीम या मक्खन डालकर गरमा गर्म सर्व करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें