लेमन सूप
सामग्री -:
उबली और मैश की हुई मूंग दाल-1/4 कप,
नीबू का रस-2 बड़े चम्मच,
पानी-4 कप,
बारीक कटा
प्याज-1,
बारीक कटा टमाटर-1,
हरी मिर्च-2-3,
हल्दी पाउडर-एक चुटकी,
नमक स्वादानुसार
तड़का के लिए:
तेल- 1/2 बड़ा चम्मच,
राई-चुटी भर,
जीरा-चुटकी भर,
मेथी दाना-चुटकी भर,
हींग-चुटकी भर,
सूखी लाल मिर्च-1,
करी पत्ता-10-12
यूं बनाएं -:
मैश की हुई दाल मे पानी,नमक, हल्दी, कुछ करी पत्ते डालें और उबाल लें। एक अन्य
पैन में छौंक तैयार कर लें। गर्म तेल में राई, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें। फिर हींग
डालें। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर दो मिनट के लिए पकाएं। अब टमाटर डालें। अब
इस मिश्रण में दाल डाल दें और पांच मिनट के लिए पकाएं। गैस बंद कर दें। इसे थोड़ा ठंडा
होने दें। अब इसमें नींबू का रस डालें और नमक डालकर चख लें। अंत में हरा धनिया डालकर
सर्व करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें