बैगन मटर मसाला
सामग्री -:
बैगन -250 ग्राम,
हरी मटर के दाने- आधा कप,
टमाटर- 2,
हरी मिर्च - 1 से 2,
अदरक - 1
इंच लम्बा टुकड़ा,
तेल- 2 टेबल स्पून,
हींग- 1 पिंच,
जीरा -1/4 छोटी चम्मच,
हल्दी पाउडर
- एक चौथाई छोटी चम्मच,
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी
चम्मच,
नमक स्वादानुसार,
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच से कम।
यूं बनाएं -:
बैगन को धोकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लिजिए।इन टुकड़ों को सब्जी बनाने तक
पानी में ही रहने दीजिए। मटर के दाने धोकर रख लीजिए। टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइए
और पेस्ट बना लीजिए।
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए गरम तेल में हींग और जीरा डालिए जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डालिए, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए। मसाले को दाने दार होने तक भूनिए इस मसाले में मटर डाल कर 2 से 3 मिनिट तक भूनिए। अब इसमें बैगन के टुकड़े और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइए 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल कर मिलाइये और सब्जी को ढककर 5से 6 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिए ढक्कन खोलकर देखिए कि बैगन नरम हो गए हैं तो रिद्धि सिद्धि गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिए।

बैगन मटर मसाला सब्जी तैयार हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें