बेसन वाली शिमला मिर्च
सामग्री -:
शिमला मिर्च-3,
बेसन-2 टेबल स्पून,
हरा धनियां -2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ,
तेल-
2-3 टेबल स्पून,
हल्दी पाउडर -1/4 छोटी चम्मच,
धनियां पाउडर-1 छोटी चम्मच,
लाल मिर्च
पाउडर -1/4 छोटी चम्मच,
हींग-1-2 पिंच,
जीरा-आधा छोटा चम्मच,
अदरक-1 इंच का टुकड़ा,
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला-1/4 छोटा चम्मच,
नमक स्वादानुसार।
यूं बनाएं -:
शिमला मिर्च को डंठल और बीज हटाकर काट लीजिए। कढ़ाई गैस पर रखिए और बेसन डालकर
लगातार चलाते हुए बेसन का हल्का रंग बदलने तक रोस्ट करके प्याली में निकाल लीजिए। अब
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए गरम तेल में हींग और जीरा डालिए जीरा भुनने के बाद हल्दी
पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हलका सा भूनिए अब कटी हुई शिमला मिर्च डालिए
नमक, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, भुना हुआ बेसन और अमचूर पाउडर, रिद्धि सिद्धि गरम मसाला भी डाल
दीजिए और सब्जी को कलछी से चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक कि शिमला मिर्च के ऊपर मसाले
की कोटिंग न आ जाए। सब्जी को ढककर 2-3 मिनट धीमी गैस पर पकाइए सब्जी को खोलिए और अच्छी
तरह चला दीजीए अब सब्जी को फिर से ढककर 2 मिनट के लिए पकने दीजिए सब्जी को खोलिए और
शिमला मिर्च को चैक कीजिए अभी शिमला मिर्च नरम नहीं हुई है सब्जी को ढककर और 2 मिनट
तक पका लीजिए सब्जी को चैक कीजिए शिमला मिर्च थोड़ी नरम हो गई है। हमें शिमला मिर्च
को ज्यादा नरम नहीं करना है शिमला मिर्च थोड़ी क्रंची ही रहनी चाहिए। बेसन वाली शिमला
मिर्च तैयार है सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए सब्जी को चपाती, परांठे या चावल के
साथ परोसिए और खाइए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें