चिली बीन सूप
सामग्री -:
बेक्ड बीन्स-1 कप,
टमाटर- 6 कप,
तेल- 1बड़ा चम्मच,
बारीक कटे प्याज-1/2 कप,
बारीक टी
शिमला मिर्च-1 कप,
बारीक कटे स्प्रिंग अनियन्स-1/2 कप,
बारीक कटे टमाटर- 1/2 कप,
व्हाइट
सॉस-3 बड़े चम्मच,
चीनी- 1 बड़ा चम्मच,
चिली सॉस-1 छोटा चम्मच,
नमक स्वादानुसार।
यूं बनाएं -:
टमाटर, 4 कप पानी मिलाकर 8-10 मिनट के लिए पकाएं। ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सी
में पीस लें। इसे छानकर अलग रख दें। एक पैन गर्म करें इसमें प्याज- डालें और एक मिनट
के लिए पकाएं। फिर शिमला मिर्च, स्प्रिंग अनियन्स डालें। अब टमाटर का मिश्रण डालें।
इसे 2-4 मिनट उबाल लें। अब इसमें टमाटर, बेक्ड बीन्स, व्हाइट सॉस, चीनी, चिली सॉस और
नमक डालकर 2-3 मिनट के लिए उबालें। अब ग्रेटेड चीज डालकर गामागरम सर्व करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें