बैंगन का टेस्टी भरता
सामग्री -:
बैंगन-एक,
प्याज-एक,
लहसुन-आठ,
अदरक-लहसुन पेस्ट-एक चम्मच,
टमाटर-एक,
हरी मिर्च-तीन,
नमक-स्वादानुसार,
जीरा पाउडर-एक चम्मच,
हल्दी पाउडर-आधा चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर-आधा
चम्मच,
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला पाउडर-आधा चम्मच,
धनिया पत्ती-दो चम्मच,
तेल-एक चम्मच।
यूं बनाएं - :
बैंगन को धो उसमें छोटे-छोटे कई चीरे लगा लें। बैंगन में हल्का सा तेल लगा
दें। गैस जलाएं और उस पर बैंगन को भून लें। जब बैंगन अच्छी प्रकार से भुन जाए तब उसे
ठंडा होने रख दें। जिससे उसे आसानी से छीला जा सके। फिर एक कटोरे में बैंगन को हाथों
से मसल लें। पैन चढाएं और उसमें तेल, कटी हुई प्याज और लहसुन डाल कर भूनें। फिर अदरक
पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर दो से तीन मिनट
चलाएं। फिर कटे हुए टमाटर, रिद्धि सिद्धि गरम मसाला पाउडर, नमक और बैंगन डाल कर फ्राई करें। एक बार हो जाने पर आंच
बंद करें और उसमें कटी हुई धनिया छिड़क कर सर्व करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें