गुरुवार, 5 जनवरी 2017




मूंगदाल का चीला



सामग्री    -

मूंगदाल-2 कप, 
हींग-2 पिंच,
अदरक-2 इंच लम्बा टुकड़ा, 
हरी मिर्च-2-3 बारीक काटी हुई, 
हरा धनियां-एक कटोरी बारीक काटा हुआ, 
ताजा पनीर-100 ग्राम, 
नमक स्वादानुसार, 
तेल-2-4 टेबल स्पून।


यूं बनाएं        -

मूंग की दाल को 3-4 घंटो के लिए पानी में भिगो दें। भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर मिक्सी से बारीक पीस लीजिए। पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिए और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां और नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिए। पनीर को कद्दूकस कर लीजिए। नॉनस्टिक तवा गरम करें और चम्मच से थोड़ा सा तेल तवे पर चुपड़ें। दाल के मिश्रण को चम्मच में भरकर गरम तवे पर गोल-गोल पतला फैलाइए। एक छोटी चम्मच से तेल लेकर चीले के चारों ओर डालें और थोड़ा सा तेल उसके ऊपर डाल दें। आप चीले को ऊपर से देख सकेंगे कि उसकी नीचे वाली सतह ब्राउन हो गई है। कलछी की सहायता से पलट दीजिए और दूसरी ओर भी सेकिए जब चीला दूसरी ओर भी सिक जाए तब उसकी निचली सतह को नीचे कीजिए और ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर भरकर बिखेर दीजिए अब चीले को दोसे की तरह गोल मोड़ दीजिए। मूंगदाल का चीला तैयार है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें