मसूर दाल सूप
सामग्री-सामग्री:
मसूर दाल भिगोया हुआ -1 कप, प्याज एकटे हुए-1 मध्यम आकार, लहसुन कटा हुआ-2 कलियां,
कालीमिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार,
टमाटर कटे हुए-2 बड़े, नींबू का रस-2 छोटे चम्मच।
यूं बनाएं-यूं
बनाएं: एक प्रेशर कुकर गरम करें। उसमें प्याज और लहसुन डालकर 2 मिनट तक भूनें। मसूर
दाल पानी में से छानकर डालें साथ में डालें 2 कप पानी, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च
पाउडर और नमक और मिलाएं। फिर टमाटर डालें, कुकर को ढक दें और 2-3 सिटी आने तक प्रेशर
कुक करें। ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और बारीक पीसें। वापस कुकर में डालें, नींबू
का रस डालकर मिलाएं और एक उबाल आने दें। बाउल में डालकर परोसें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें