गुरुवार, 5 जनवरी 2017

बैंगन का टेस्टी भरता



बैंगन का टेस्टी भरता



सामग्री      -


बैंगन-एक, 
प्याज-एक, 
लहसुन-आठ, 
अदरक-लहसुन पेस्ट-एक चम्मच, 
टमाटर-एक, 
हरी मिर्च-तीन, 
नमक-स्वादानुसार, 
जीरा पाउडर-एक चम्मच, 
हल्दी पाउडर-आधा चम्मच, 
लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच,  
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला पाउडर-आधा चम्मच, 
धनिया पत्ती-दो चम्मच, 
तेल-एक चम्मच।



यूं बनाएं     - : 

बैंगन को धो उसमें छोटे-छोटे कई चीरे लगा लें। बैंगन में हल्का सा तेल लगा दें। गैस जलाएं और उस पर बैंगन को भून लें। जब बैंगन अच्छी प्रकार से भुन जाए तब उसे ठंडा होने रख दें। जिससे उसे आसानी से छीला जा सके। फिर एक कटोरे में बैंगन को हाथों से मसल लें। पैन चढाएं और उसमें तेल, कटी हुई प्याज और लहसुन डाल कर भूनें। फिर अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर दो से तीन मिनट चलाएं। फिर कटे हुए टमाटर, रिद्धि सिद्धि गरम मसाला पाउडर, नमक और बैंगन डाल कर फ्राई करें। एक बार हो जाने पर आंच बंद करें और उसमें कटी हुई धनिया छिड़क कर सर्व करें।

खट्टे मीठे आलू


खट्टे मीठे आलू



सामग्री     -

आलू उबालकर छिले हुए-500 ग्राम, 
इमली का पेस्ट-2 छोटे चम्मच, 
गुड़ घिसा हुआ-2 छोटे चम्मच, 
प्याज-2 मध्यम आकार, 
तेल-2 बड़े चम्मच, 
जीरा-1/2 छोटा चम्मच, 
सूखी लाल मिर्च दो हिस्सों में कटी हुई -3 से 4, 
अदरक का पेस्ट-2 छोटे चम्मच, 
हल्दी पावडर-1/4 छोटा चम्मच, 
धनिया पावडर-1 छोटा चम्मच, 
नमक स्वादानुसार, 
लाल मिर्च पावडर-1 छोटा चम्मच, 
काला नमक-1/4 छोटा चम्मच, 
ताजा हरा धनिया-1 डंडी।



यूं बनाएं    -

एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज को बारीक काटें। पैन में जीरा, सूखी लाल मिर्च और प्याज डालकर 1 मिनट तक भूनें। फिर अदरक पेस्ट, हल्दी पावडर, धनिया पावडर डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 1/2 कप पानी डालकर मिलाएं। नमक, लाल मिर्च पावडर, काला नमक, इमली का पेस्ट और 1/2 कप पानी डालकर मिलाएं। अब गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 3 से 4 मिनट तक पकाएं या जबतक मसाला सब आलू पर अच्छी तरह चढ़ जाए। हरे धनिए के डंठल से सजाकर गरमागरम परोसें।

बैगन मटर मसाला




बैगन मटर मसाला


सामग्री    -

बैगन -250 ग्राम, 
हरी मटर के दाने- आधा कप, 
टमाटर- 2,
हरी मिर्च - 1 से 2, 
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा, 
तेल- 2 टेबल स्पून,
हींग- 1 पिंच, 
जीरा -1/4 छोटी चम्मच, 
हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच, 
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच, 
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच, 
नमक स्वादानुसार, 
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच से कम।



यूं बनाएं     -

बैगन को धोकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लिजिए।इन टुकड़ों को सब्जी बनाने तक पानी में ही रहने दीजिए। मटर के दाने धोकर रख लीजिए। टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइए और पेस्ट बना लीजिए।
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए गरम तेल में हींग और जीरा डालिए जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डालिए, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए। मसाले को दाने दार होने तक भूनिए इस मसाले में मटर डाल कर 2 से 3 मिनिट तक भूनिए। अब इसमें बैगन के टुकड़े और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइए 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल कर मिलाइये और सब्जी को ढककर 5से 6 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिए ढक्कन खोलकर देखिए कि बैगन नरम हो गए हैं तो 
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिए।
बैगन मटर मसाला सब्जी तैयार हो गई है।

बैगन करी



बैगन करी



सामग्री    -

बैगन- 500 ग्राम, 
बैंगन मैरीनेट करने के लिएदही- 3 से 4 टेबल स्पून, 
बेसन- 2 टेबल स्पून, 
नमक- 1/4 छोटी चम्मच, 
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच, 
तेल- बैगन तलने के लिए, 
करी बनाने के लिए: टमाटर - 3 से 4, 
हरी मिर्च- 1 या 2, 
अदरक- 1 इंच लम्बा टुकड़ा, 
छिले मूंगफली के दाने- 2 टेबल स्पून, 
ताजा दही- 1/4 कप, 
तेल- 2 से 3 टेबल स्पून, 
हींग- 1 पिंच, 
जीरा- आधा छोटी चम्मच, 
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, 
धनियां पाउडर- 1 छोटी चम्मच, 
लाल मिर्च- एक चौथाई छोटी चम्मच से कम, 
नमक स्वादानुसार, 
रिद्धि सिद्धि गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच, 
हरा धनियां- 2 से 3 टेबल स्पून।



यूं बनाएं    -

बैंगन को धोकर छील लें और इन्हें पानी में डुबा कर रख दें। अब बारी है बैंगन को मैरीनेट करने की। इसके लिए एक बाउल में फैंटा हुआ दही, नमक, गरम मसाला और बेसन डाल कर इन सबको अच्छे से मिला लें। बैंगन को 1 1/2 इंच के मध्यम आकार के चौकोर टुकडों में काट लें। बैंगन के टुकडों को तैयार मसाले में मिला कर 15 से 20 मिनट के लिए इसी तरह रख दें। निश्चित समय के बाद ये मैरीनेट हो जाएंगे। इन्हें तलने के लिए एक कढाई में तेल डाल कर गरम कर लें। गरम तेल में बैंगन के टुकडे एक-एक करके डालें। जितने टुकडे आसानी से डाल कर तले जा सकें डाल लें। इन्हें पलट-पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लें और फिर एक प्लेट में निकाल कर रख लें। टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धो लें हरी मिर्च के डंठल हटा दें और अदरक को छील लें। अब इन तीनों को बडे-बडे टुकडों में काट कर। इनके साथ मूंगफली के दानों को भी मिक्सी में डाल लें और इन्हें पीस कर बारीक पेस्ट बना लें। कढाई में 2 से 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर लें। बिलकुल धीमी आंच पर इसमें हींग और जीरा डाल कर भून लें। इसके बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर टमाटर, मूंगफली वाला पिसा मसाला डाल लें। लाल मिर्च डाल कर इसे तेल छोड़ने तक भूनें। जब तेल मसाले के उपर तैरने लगे तो इसमें फैंटी हुई दही डाल कर मिला लें। चम्मच से चलाते हुए इसे फिर से तेल छोड़ने तक भूनें। जब मसाला भुन जाए तो इसमें तले हुए बैंगन के टुकडे डाल कर मिला लें। आपको जितनी गाढी तरी पसंद है उसके अनुसार इसमें 1 या 1 1/2 कप पानी डाल लें। नमक मिलाएं और इसमें उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं। सब्जी में रिद्धि सिद्धि गरम मसाला डाल कर मिला दें। इसे ढक कर 5 से 6 मिनट तक पकने दें। इतने समय में मसालों का स्वाद बैंगन में भर जाएगा। गैस बंद करके इसमें आधा हरा धनिया मिला लें। बैंगन करी तैयार है। गरमा-गरम बैंगन करी को बाउल में निकाल कर हरा धनिया डाल कर सजाएं और चपाती परांठे या चावल के साथ इसे खाएं।


लेमन सूप


लेमन सूप



सामग्री     -

उबली और मैश की हुई मूंग दाल-1/4 कप, 
नीबू का रस-2 बड़े चम्मच, 
पानी-4 कप, 
बारीक कटा प्याज-1, 
बारीक कटा टमाटर-1, 
हरी मिर्च-2-3, 
हल्दी पाउडर-एक चुटकी, 
नमक स्वादानुसार


तड़का के लिए: 

तेल- 1/2 बड़ा चम्मच, 
राई-चुटी भर, 
जीरा-चुटकी भर, 
मेथी दाना-चुटकी भर, 
हींग-चुटकी भर, 
सूखी लाल मिर्च-1, 
करी पत्ता-10-12



यूं बनाएं     -

मैश की हुई दाल मे पानी,नमक, हल्दी, कुछ करी पत्ते डालें और उबाल लें। एक अन्य पैन में छौंक तैयार कर लें। गर्म तेल में राई, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें। फिर हींग डालें। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर दो मिनट के लिए पकाएं। अब टमाटर डालें। अब इस मिश्रण में दाल डाल दें और पांच मिनट के लिए पकाएं। गैस बंद कर दें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें नींबू का रस डालें और नमक डालकर चख लें। अंत में हरा धनिया डालकर सर्व करें।

लौकी का सूप




लौकी का सूप



सामग्री    -

कटी हुई लौकी-1, 
कटा हुआ प्याज-1, 
कटी हुई लहसुन- 2, 
हरी मिर्च- 1, 
पीली मूंग दाल- 1/2 कप, 
नींबू-1, 
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच, 
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, 
तेल- 1 बड़ा चम्मच, 
जीरा- एक चुटकी, 
हल्दी पाउडर- एक चुटकी, 
पानी-2 कप।




यूं बनाएं       -

एक कुकर में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें जब जीरा भून जाए तो सभी सामग्री कुकर में डालें और साथ में पानी भी डालें। कुकर में तीन सीटी लगाएं। अब ठंडा होने दें फिर हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें। अब इसमें थोड़ा सा और पानी डालें और तीन  मिनट के लिए उबाल लें। हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

मटर का सूप



मटर का सूप



सामग्री     -
प्याज- 1, 
पिसा हुआ टमाटर-1/2, 
अदरक के फ्लेक्स-3-4, 
अदरक-1/2 इंच का पीस, 
हरी मिर्च-1-2, 
बारीक कटा हरा धनिया-2 बड़े चम्मच, 
नमक स्वादानुसार, 
लाल मिर्च पाउडर-स्वादानुसार, 
हल्दी पाउडर-3/4 छोटा चम्मच, 
धनिया पाउडर-1/2 छोटा चम्मच, 
रिद्धि  सिद्धि गरम मसाला- 3/4 छोटा चम्मच, 
तेल-2-3 बड़ा चम्मच, 
हरा मटर- 1 कप


यूं बनाएं      -

प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इस पेस्ट को भून लें। अब नमक, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें और  दो मिनट के लिए फ्राई करें। अब टमाटर की प्यूरी डालें और मसाला तेल छोड़ने तक फ्राई करें। एक कप पानी डालें और मसाला सूखने तक पकाएं। अब मटर डालें। एक  कप पानी डालें और उबलने दें। 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

भुने प्याज का रायता




भुने प्याज का रायता


सामग्री         -: दही-2 कप, 
बरीक कटे प्याज-2, 
राई- 1/2 छोटा चम्मच, 
कड़ी पत्ता- 6-7, 
लम्बी कटी हरी मिर्च-2, 
सूखी लाल मिर्च-2, 
तेल- 2 बड़े चम्मच, 
नमक स्वादानुसार।




यूं बनाएं     -

एक नॉन स्टिक पैन में बारीक कटे प्याज डालें और तीन मिनट तक भून लें। अब दो बड़े चम्मच तेल डालें और इन्हें नर्म होने तक भून लें जब तक कि इनका रंग गहरा भूरा न हो जाए। अब इसमें हरी मिर्च डालें और गैस बंद कर दें। एक बाउल में दही डालें अब फ्राई किए हुए प्याज, हरी मिर्च और नमक डालें और अच्छी  तरह से मिक्स करें। एक छोटे पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें उसमें राई डालें। फिर सूखी लाल मिर्च डालें और आंच बंद कर दें। अंत में कड़ी पत्ता डालें। इस छौंक को दही के उपर डालें और सर्व करते वक्त मिक्स करें।

चिली बीन सूप



चिली बीन सूप


सामग्री    -

बेक्ड बीन्स-1 कप, 
टमाटर- 6 कप, 
तेल- 1बड़ा चम्मच, 
बारीक कटे प्याज-1/2 कप, 
बारीक टी शिमला मिर्च-1 कप, 
बारीक कटे स्प्रिंग अनियन्स-1/2 कप, 
बारीक कटे टमाटर- 1/2 कप, 
व्हाइट सॉस-3 बड़े चम्मच, 
चीनी- 1 बड़ा चम्मच, 
चिली सॉस-1 छोटा चम्मच, 
नमक स्वादानुसार।



यूं बनाएं            -
टमाटर, 4 कप पानी मिलाकर 8-10 मिनट के लिए पकाएं। ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सी में पीस लें। इसे छानकर अलग रख दें। एक पैन गर्म करें इसमें प्याज- डालें और एक मिनट के लिए पकाएं। फिर शिमला मिर्च, स्प्रिंग अनियन्स डालें। अब टमाटर का मिश्रण डालें। इसे 2-4 मिनट उबाल लें। अब इसमें टमाटर, बेक्ड बीन्स, व्हाइट सॉस, चीनी, चिली सॉस और नमक डालकर 2-3 मिनट के लिए उबालें। अब ग्रेटेड चीज डालकर गामागरम सर्व करें।




















वेजिटेबल सूप




वेजिटेबल सूप



सामग्री     -
गाजर-2, 
बारीक कटे आलू-1/2 कप, 
फूल गोभी के टुकड़े- 1/2 कप,
बारीक कटे टमाटर- 3, 
बारीक कटी हरी मिर्च- 3,
लहसुन की कलियां- 2, 
कड़ी पत्ता- 4,
हींग- चुटकी भर, 
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच, 
राई- 1/2 छोटा चम्मच, 
तलने के लिए तेल।




यूं बनाएं    -


एक प्रेशर कुकर में गाजर, गोभी, आलू टमाटर को डालें और पानी डालकर एक सीटी लगा लें। ठंडा करके इसे मिक्सी में पीस लें और अलग रख दें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई और जीरा डालें फिर हींग और कड़ी पत्ता भी डाल दें। कुछ देर भून लें फिर हरी मिर्च, पिसी हुई सब्जियां, नमक डालकर मिक्स कर लें। एक उबाल आने के बाद कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं। तैरूार सूप गरमामरम सर्व करें।

पोटेटो एंड कॅरट सूप



पोटेटो एंड कॅरट सूप  



सामग्री     -


आलू छिला हुआ-2-3 मध्यम आकार, 
गाजर कटे हुए-2 मध्यम आकार, 
तेज पत्ता-1, 
काली मिर्च-4-5, 
वेजिटेबल स्टॉक-2 कप, 
नमक स्वादानुसार, 
तेल-1 छोटा चम्मच, 
लहसुन कुटा हुआ-3-4 कलियां, 
प्याज कटे हुए-1 मध्यम आकार, 
दूध-1 कप, 
कुटी हुई कालीमिर्च-1/2 छोटा चम्मच।



यूं बनाएं   -

एक प्रेशर कुकर में आलू, गाजर, तेज पत्ता और काली मिर्च डालें। फिर उसमें वेजिटेबल स्टॉक, नमक डालें और ढक्कन लगाकर पकाएं जबतक चार से पांच सीटी बज जाए। जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए तब ढ़क्कन  खोलें और मिश्रण को ठंडा होने दें। उसमें से  तेज पत्ता निकालें। फिर मिश्रण को मिक्सर जार में डालें और बारीक पीसकर प्यूरी बनाएं। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें उसमें लहसून और प्याज डालकर भूनें जबतक प्याज हल्का सुनहरा हो जाए। फिर उसमें प्यूरी डालें अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण को गरम होने दें। अब दूध और कुटी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर सूप ज्यादा गाढा हो तो थोड़ा और स्टॉक डालें। गरमागरम परोसें।

रोस्टेड गार्लिक एंड टॉमेटो सूप




रोस्टेड गार्लिक एंड टॉमेटो सूप



सामग्री      -

टमाटर-8 मध्यम आकार, 
लहसुन-1, 
तेल-2 बड़ा चम्मच, 
प्याज कटा हुआ-1 मध्यम आकार, 
तेज पत्ता-1, 
नमक स्वादानुसार, 
टमाटर की प्यूरी-1/2 कप, 
बेसिल के पत्ते-10-12, कुटी हुई कालीमिर्च स्वादानुसार, 
सफेद ब्रेड-1, 
बेसिल ऑयल छिड़कने के लिए।




यूं बनाएं      -

टमाटर के बड़े-बड़े टुकड़े करें।  लहसून के निचले भाग से पतला स्लाइस काटें और एक बाउल में रखें। उसके उपर कुछ ऑलव ऑयल और नमक छिडकें और बाउल को गरम ऑवन में अच्छी तरह भूनें। एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल गरम करें उसमें प्याज, टमाटर, तेज पत्ता और नमक डालकर मिलाएं। भूने लहसून की कुछ कलियां छीलकर पैन में डालें फिर बचा हुआ लहसून भी डालें।  1 कप पानी डालकर पकने दें। अब टॉमेटो प्यूरी डालकर मिलाएं। फिर बेसिल के पत्ते और कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएं। ढक कर 10 मिनट पकाएं या जबतक टमाटर पूरी तरह नरम हो जाए। छानकर पकाया हुआ पानी रखें। बचे सामग्री में से  लहसून निकालें और बचे हुए को ठंडा होने दें। फिर उसे थोडे पानी के साथ पीसें। ब्रेड के स्लाइस को डालकर कुछ देर और पीसें। छाने हुए पानी और पीसे प्यूरी को पैन में डालें। नमक चखें और सूप को उबलने दें। बेसिल ऑयल के साथ सजाकर गरमागरम परोसें ।



गोभी-पालक का सूप




सामग्री     -

बारीक कटी हुई गोभी-दो सौ ग्राम, 
बारीक कटा पालक-सौ ग्राम, 
बारीक कटा अदरक- एक छोटा चम्मच, 
कटी हरी मिर्च-एक छोटा चम्मच, 
दालचीनी-एक छोटा टुकड़ा, 
तेजपत्ता-एक, 
लौंग-दो, 
काली मिर्च-चार, 
मक्खन-एक छोटा चम्मच, 
दूध-आधा कप, 
नमक-स्वादानुसार, 
नींबू का रस-स्वादानुसार, 
रेड चिली सॉस-स्वादानुसार।



यूं बनाएं     - : 

कड़ाही में मक्खन पिघलाएं, अदरक, हरी मिर्च, पालक, गोभी डालकर मंदी आंच पर भूनें। दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग और काली मिर्च भी डाले दें। पांच मिनट बाद तीन कप पानी और नमक डालें, मंदी आंच पर पकने दें। जब गोभी अच्छी तरह गल जाए, तब पानी कॉर्नफ्लोर मिलाकर डालें। दूध भी मिला दें। दो मिनट तक पकाएं। आंच से उतारकर नींबू का रस मिलाएं। रेड चिली सॉस डालकर गरम सूप परोसें।